Society

तीन फीट के साक्षी और ऋषभ ने लिये सात फेरे

जयपुर । जोधपुर में एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, साक्षी और ऋषभ का कद 3 फीट 7 इंच के है। दोनों ने 26 जनवरी को धूमधाम सात फेरे लिये। शादी के दौरान कपल के लिए मूविंग स्टेज तैयार करवाया गया था। इस पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। समारोह में शामिल होकर लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।बता दें कि साक्षी बीकॉम और एमबीए करने के बाद 10वीं के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही हैं। वहीं ऋषभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

इस अनूठी शादी को लेकर साक्षी के भाई दिव्य सोनी का कहना है कि साक्षी और ऋषभ की सगाई पिछले साल हुई थी। सगाई के बाद जब दोनों मिले तो सोचा क्यों न कुछ नया और अलग करें। इस पर सोशल मीडिया पर मिनी कपल नाम से आईडी बनाई और फोटो शेयर करने लगे। इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। शादी में भी इस कपल ने खूब उत्साह दिखाया। ऋषभ को बचपन से डांस का शौक है तो उन्होंने शादी में भी अपने इस शौक को पूरा किया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button