देवरिया । ग्राम पंचायत बोडिया अनन्त में राज्य वित्त योजना से बने सड़क(मिट्टी और खड़ञ्जा कार्य) का पूजन कर लोकार्पण आज सदर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी और सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि देश और प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है गांवो का विकास तेजी से हो रहा है।गांवो को विकसित करके ही देश को विकसित किया जा सकता है।देश की आत्मा गांवो में बसती है।गांवो के विकास और यहाँ के लोगो को रोजगार देने के लिये के लिये केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अनेक योजनाये चला रही है।गांवो को शहरों से जोड़ने के लिये सड़को का जाल सरकार द्वारा बिछाया जा रहा है।
सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये गांवो का विकास जरूरी है, इसलिये भाजपा की सरकार गांवो के विकास पर जोर दे रही है। हर गांव में बिजली,पानी,सड़क बहुत तेजी से पहुचाया जा रहा है। उपस्थित लोगों को पूर्व एम.एल.सी.महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल तथा पूर्व जिलापंचायत सदस्य दिनेश राव ने भी सम्बोधित किया।
ग्राम प्रधान संजय राव ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ दे अतिथियों का स्वागत किया तथा ग्राम प्रधान पुरवा मेहड़ा रामशीष यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान बलराम उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय,डा. प्रवीण निखर,जितेंद्र सिंह,पंकज शाही,हरेंद्र राव,रामकरन सिंह,सुमंत राव,राधेश्याम शुक्ला,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,राजू मिश्रा,हरिकेश राव,अनिल विश्वकर्मा,हरिकेश राव,शाह मुहम्मद, रामशीष कुशवाहा,विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे।