जुमे की नमाज के बाद कई राज्यों में बवाल
रांची में एसएसपी, एसपी समेत 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल.बंगाल में भाजपा कार्यालय फूंका, हैदराबाद में लाठीचार्ज.उप्र में प्रयागराज, सहारनपुर समेत कई शहरों में हिंसा.दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भी हुआ प्रदर्शन.
नई दिल्ली । पैगम्बर मोहम्मद साहब के बारे में भाजपा के निलंबित नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणियों को लेकर उठा सियासी तूफान शुक्रवार को हिंसक हो उठा। जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर में भारी उपद्रव हुआ। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। रांची में हिंसक घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। हैदराबाद, दिल्ली समेत देश के कई अन्य शहरों में आगजनी, पथराव और हिंसा की घटनाएं हुईं हैं।
रांची में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने मेन रोड पर उग्र प्रदर्शन और पथराव किया, जिसमें एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी अंशुमन कुमार और थानेदार अवधेश ठाकुर समेत 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। मेन रोड पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद डेली मार्केट के पार्किंग एरिया में दो दर्जन से अधिक कारों और दुपहिया वाहनों में तोड़-फोड़ की गयी। आगजनी भी की गई। हालात बेकाबू होता देख कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिए।
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। घटना के बाद डेली मार्केट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गयी है। आईजी अखिलेश झा और रांची रेंज के डीआईजी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। उपद्रव वाले इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।रांची में हुए बवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं चिंता में डालने वाली हैं। जो नफरत फैलाना चाहते हैं, वो ऐसी साजिशें रच रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों की गलती का सभी खमियाजा भुगत रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर समेत कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद उपद्रवी एवं असामाजिक तत्व नारेबाजी के साथ पथराव करने लगे। छतों से भी पत्थर फेंके गए। पुलिस, आरएएफ और पीएसी ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा, लेकिन उपद्रवी सुनियोजित तरीके से थोड़ी-थोड़ी देर में पत्थरबाजी करते रहे।
प्रयागराज के अटाला इलाके में नमाजियों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ स्थित टीले वाली मस्जिद परिसर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत मस्जिद को खाली कराया। इसके अलावा सहारनपुर के देवबंद में भी हजारों की संख्या में लोगों ने नारेबाजी की। मुरादाबाद और बिजनौर जिले में भी नमाजियों ने विरोध- प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने कहा है कि लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद समेत कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर हालात बिगड़ गए थे, वहां स्थिति अब नियंत्रण में है। पूरे प्रदेश के हालात अब सामान्य हैं। अमन चयन बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा जिले के उलूबेरिया में भाजपा कार्यालय में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी की। कई महत्वपूर्ण सड़कों को घेरकर टायर आदि जलाए।
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद काफी तादाद में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तारी और उन्हें सजा दिए जाने की मांग की। हालांकि मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने आज जुमे की नमाज के फौरन बाद जामा मस्जिद के बाहर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के जरिए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में किए गए प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है। शाही इमाम का कहना है कि उन्होंने इस प्रदर्शन के लिए न तो कोई कॉल दी थी और न ही इसके बारे में कोई जानकारी थी।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए। हैदराबाद के मेहदीपटनम के निकट हुमायुन्न नगर के मस्जिद के निकट लाठी चार्ज होने की सूचना मिली है लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नुपूर शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।(हि.स.)
#WATCH महाराष्ट्र: बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ नवी मुंबई में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/fCFMNfW1Eu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH महाराष्ट्र: भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/PoGx82boLp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। पुलिस बल और CRPF इलाके में तैनात हैं। pic.twitter.com/Wb0IB7lSSb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH पश्चिम बंगाल: हावड़ा में लोगों ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं। pic.twitter.com/tGe0M2fYYO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
पश्चिम बंगाल: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादित बयान के खिलाफ लोगों ने हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर दासनगर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/Qu7JQyVMxK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ। pic.twitter.com/9OjAKVAaIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH झारखंड: भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया। pic.twitter.com/1wiPQECVGv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH पश्चिम बंगाल: हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और पुलिस बूथ में आग लगाई। pic.twitter.com/Dj4OrPTsTn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया।
जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया। pic.twitter.com/ymrsj3cbdV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
कर्नाटक: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के ख़िलाफ़ रजा अकादमी ने कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/P2iuJ8K4UK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
हमें पता चला कि कुछ लोगों ने जुम्मे की नमाज़ के बाद मार्च करने का प्रयास किया। हम मौके पर पहुंचे और उनको हटाया। जानकारी मिली कि उन्होंने कुछ दुकानें लूटने की कोशिश की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। उनपर मुकदमा दर्ज़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी: प्रीतिंदर सिंह, DIG, सहारनपुर ज़ोन pic.twitter.com/Jc5hoW9AlN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022