Entertainment

आरआरआर ने चार कैटेगरी में जीता हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एस.राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने चार कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन जीत लिया है।राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड जीता है।निर्देशक एस एस राजामौली ने यह सम्मान देश के सभी फिल्म मेकर्स को डेडिकेट किया है।

एस एस राजामौली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अवॉर्ड स्पीच देते हुए उन्होंने कहा- ‘लगता है कि मुझे बैक स्टेज जाकर चेक करने की जरूरत है। बहुत बहुत धन्यवाद। ये अवॉर्ड मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।’राजामौली ने आगे कहा- ‘मैं ये अवॉर्ड सभी इंडियन फिल्म मेकर्स को डेडिकेट करता हूं, जिनका हमेशा से ये विश्वास रहा कि हम इंटरनेशनल फिल्में बना सकते हैं। अवॉर्ड के लिए HCA को धन्यवाद, जय हिंद।’

RRR स्टार रामचरण भी राजामौली के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा- ‘मैंने स्टेज पर आने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे बस मेरे डायरेक्टर के साथ जाने के लिए कहा गया था। हमें इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हम बेहतर फिल्मों के साथ वापस आकर आप सभी को एंटरटेन करेंगे।’ बता दें कि ये अवॉर्ड फंक्शन ऑस्कर से कुछ दिनों आयोजित किया है, इस सम्मान ने भारत के ऑस्कर लाने की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।

ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन में पहुंच चुका है नाटू-नाटू गाना

करीब 1 महीने पहले ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट की गई थी। इसमें भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस गाने को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। कुछ समय पहले नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। उम्मीद की जा रही है कि ऑस्कर में भी नाटू-नाटू का जलवा होगा।(वार्ता)

मोदी ने ‘आरआरआर’ टीम को दी बधाई, गाने ने जीता ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड’

Related Articles

Back to top button