Entertainment

रूपा मिश्रा ने किया फिल्म ‘मझधार’ की शूटिंग पूरी, विक्रांत सिंह के साथ आएगी नजर

भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री रूपा मिश्रा ने भोजपुरी फिल्म ‘मझधार’ की शूटिंग पूरी कर लिया है। मिनीलाइव स्टूडियोज बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म में टीवी एवं फिल्म स्टार विक्रांत सिंह के साथ रूपा मिश्रा नजर आने वाली हैं। साथ ही सुपरस्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में विक्रांत सिंह के साथ पाखी हेगड़े और रूपा मिश्रा की कमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाने वाली है।
आलोक सिंह और मनोज सिंह टाईगर के डायरेक्शन में बन रही ‘मझधार’ एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की गई है। रूपा ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस और दर्शकों को इस फ़िल्म के बारे में बताया है और कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रूपा मिश्रा के साथ विक्रांत सिंह, पाखी हेगड़े, कुणाल सिंह, मनोज सिंह टाईगर, सुशील सिंह, आलोक सिंह, फिरोज खान आदि नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक आलोक सिंह व मनोज सिंह टाईगर हैं। फ़िल्म के डीओपी फिरोज़ खान हैं।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=4510009192455310&id=100003388211562&sfnsn=wiwspmo

रूपा मिश्रा ने कहा है कि भोजपुरी फिल्म मंझधार मेरे दिल के बहुत ही करीब फ़िल्म है। यह फ़िल्म करके मैं बेहद खुश हूं। मनोज सिंह टाईगर और डायरेक्टर आलोक सिंह के साथ यह फ़िल्म करके बहुत खुश हूं। फ़िल्म में को-स्टार विक्रांत सिंह के साथ काम करके अच्छा लगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button