Crime

बहनोई के यहां आये युवक पर रेप का आरोप,रोहनिया पुलिस रपट दर्ज कर जांच में जुटी

रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में लड़की के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता के  परिजनों की तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने रपट दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया है।

आरोप है कि बहनोई के यहां आया मिर्जामुराद कल्ललीपुर निवासी आरोपी प्रद्यम्न ने लड़की का मुंह दबाकर सुनसान जगह लेकर गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता रोते बिलखते घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। इस बात की शिकायत लेकर जब पीड़िता की मां आरोपी प्रद्यम्न के बहनोई के घर पहुंची तो यहां बहनोई और उसके दोनों लड़के उल्टे ही  पीड़िता की मां को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया।

परिजनों ने बताया कि बेटी को घर का सामान लाने के लिए भेजा था। इस बीच उसे रास्ते में आरोपी ने उसे अगवा कर रेप किया। रोहनिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। वही लड़की का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button