
हमारे देश में आज भी कितने सारे ऐसे लोग हैं, जो विंटेज चीजों को रखना पसंद करते हैं। ‘विंटेज’ व्हीकल जैसे हमारे दादा परदादाओं और पुरातन पीढ़ी वाले वाहन। इनमें कारों और दो-पहिया वाहनों को पसंद करने वालों की संख्या काफी अधिक है। अब केंद्र सरकार द्वारा इन विंटेज वाहनों के रजिस्ट्रेशन नियमों में कुछ बदलाव किये हैं। इन संशोधनों के बाद, अब विंटेज वाहनों का रजिस्ट्रेशन उनके मालिकों के लिए काफी आरामदायक हो गया है। इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विभिन्न राज्यों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को रेगुलेट करने के लिए कोई नियम मौजूद नहीं हैं।



