UP Live

उत्तर प्रदेश में 74 स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

पीपीगंज गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से पीपीगंज के नयनसर, करमहवा मोहम्मदपुर के अंडरपास को राष्ट्र को समर्पण किया। इस कार्यक्रम में 40 लाख लोग के साथ 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री 14 कैबिनेट मंत्री 590 सांसद 1196 विधायक सीधे तौर पर जुड़े। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आरओबी और अंडरपास क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 554 रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जिसकी कुल लागत 4100 करोड़ रुपये है।यह परियोजना क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने और लोगों के लिए यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश भर में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कई आरओबी और अंडरपास का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के सभी हिस्सों में लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है।प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ मंडल के नयनसर ,करमहवा व जंगल झझवा में अंडरपास का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पण किया।यह सभी अंडरपास 500 मीटर लंबा है और इसमें एक लेन हैं।यह परियोजना क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने और लोगों के लिए यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगी।

अंडरपास 16 मंगलपुर जंगल झझवा व अंडरपास 18 करमहवा रावतगंज मे भाजपा मंडल पीपीगंज के द्वारा कार्यक्रम रखा गया था करमहवा,रावत गंज में कार्यक्रम का संचालन मनोज अग्रहरि अध्यक्ष संचालन समिति के द्वारा किया गया,नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा जंगल झझवा में और नयनसर में दिनेश सिंह विधायक प्रतिनिधिकैंपियरगंज की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में डीसीएम अनूप सिंह, सीनियर टीसी गौतम अग्रहरि, ओएस विजय प्रसाद, सी ओ एस पी विशाल, यस यस वर्मा, टी एस ई एन जी गोंडा सुनील कुमार, दिलीप शर्मा, एसआरसीसी टीसी जे, आर चौधरी, सीएस डब्ल्यू आई, जितेंद्र शर्मा टेक्नीशियन सी एल डब्ल्यू गोंडा, समीर श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय जंगल झझवा प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता, आरपीएफ नकहा अवधेश कुमार गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी बिंद्रासन चौधरी,अनिल अग्रहरि, जगदम्बा अग्रहरि,राजेंद्र मद्धेशिया,शशिभूषण पासवान सहित एस दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सजीव प्रसारण देखा और कार्यक्रम का संचालन कर रहे मनोज अग्रहरि द्वारा आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा की आज भाजपा द्वारा अमृत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत लोगो के जनहित में एक से एक बढ़कर कार्य किया जा रहा है और डबल इंजन की सरकार में जनता हित सर्वोपरि है,कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को प्रसंशा पत्र देकर उत्साह वर्धन भी किया गया।

भारतीय रेलवे का कायाकल्प अभियान की स्पीड, स्केल अभूतपूर्व: मोदी

पीएम मोदी ने दी उत्तर प्रदेश को सौगात,74 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button