Business

आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक शुरू, नतीजे का ऐलान 7 दिसंबर को

नई दिल्ली/मंबई । रिजर्व बैंक ऑफ इडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक की सोमवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित एमपीसी की बैठक के नतीजे का ऐलान 7 दिसंबर को होगा।

जानकारों का मानना है कि आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। खुदरा महंगाई दर में नरमी के संकेत और ग्रोथ बढ़ाने की जरूरत के बीच आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी की समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.35 फीसदी तक इजाफा कर सकता है। फिलहाल रेपो रेट 5.90 फीसदी है।

बैंकिंग क्षेत्र के एक्सपर्ट्स ने कहा कि रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दर में लगातार तीन बार 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी के अब रेपो रेट में 0.25 से 0.35 फीसदी का इजाफा कर सकता है। आरबीआई ने पिछली बैठक (30 सितंबर) में खुदरा महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था। इस तरह रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 में रेपो रेट में अब तक 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है।(हि.स)

Related Articles

Back to top button