Crime

शादी करने का झांसा देकर युवती से किया रेप

कोरबा । शादी घर में दोस्ती फिर युवती को झांसे में रखकर रेप करने वाले डेकोरेशन कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. सीएसईबी चौकी क्षेत्र में युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2021 में पीड़िता के घर में शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेकोरेशन का काम करने वाले युवक सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी पंप हाउस कॉलोनी जिला कोरबा के साथ हुई थी। तब से उक्त युवक के द्वारा पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करते आ रहा था।जब पीड़िता द्वारा आरोपी युवक को शादी करने हेतु बोला गया तब शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुमार साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 571/2023 धारा 376(2), ,506 ipc क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की कायमी के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button