Astrology & ReligionUP Live

रामोत्सव 2024 :मंदिर के निमित्त सौंपा गया 2400 किलो का घण्टा

दावा- दस किमी तक जाएगी आवाज, 51 किलो के सात और घण्टे भी दिए गए

अयोध्या, : एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घण्टा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज़ दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही इक्यावन किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए। पांच सौ रामभक्तों के साथ अयोध्या आए आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि पहुंचे। इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे।

रामोत्सव 2024 :राम मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार

रामोत्सव 2024:108 फीट लंबी धूपबत्ती से महकेगा अयोध्या का श्री राम मंदिर

रामनगरी में टूटेगा सऊदी अरब का वर्ल्ड रिकॉर्ड, योगी सरकार बना रही दुनिया की सबसे बड़ी ‘सोलर पावर्ड स्ट्रीट लाइट्स लाइन’

रामोत्सव 2024:तिरुपति के लड्डू प्रसाद की तरह हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी मिलेगा जीआई टैग

रामोत्सव 2024 :22 जनवरी को घर-घर जलेगी राम ज्योति

Related Articles

Back to top button