State

पंजाब, हरियाणा में बारिश की बौछारें

चंडीगढ़, 7 जनवरी। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई लेकिन न्यूनतम तापमान दोनों राज्यों में कई जगह सामान्य से कुछ डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

वहीं नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश : 10.2, 10.6, 9.7 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

उन्होंने बताया कि अंबाला, हिसार और करनाल में क्रमश: 6.8 मिमी, 1.6 मिमी और आठ मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक क्रमश: 8.6, 9.8 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: 10.3, 10.2, 9.6, 9.2, 9.4 और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में बारिश क्रमश: 4.2 मिमी, आठ मिमी, 8.7 मिमी, छह मिमी, एक मिमी, एक मिमी, 18 मिमी, 12.9 मिमी और 7.6 मिमी दर्ज की गई।

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य छह डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां 8.6 मिमी बारिश हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: