Crime

सेक्स रैकेट के अड्डे में छापेमारी, युवक-युवती गिरफ्तार

फर्रुखाबाद ,उत्तरप्रदेश । पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर तीन युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 9200 रुपए कैश भी बरामद किया है। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।पूरा मामला यूपी के फर्रुखाबाद का है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक युवती और तीन युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी को 14 दिन के रिमांड पर न्याय न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला दीना में गुजराती वाली गली में देह व्यापार का अड्डा बहुत दिन से चल रहा था. जिसकी जानकारी मोहल्ले वालों ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह को दी. प्रदीप कुमार ने कोतवाल हरिशरण सिंह के साथ गुजराती वाली गली में छापा मारा। यहां चार युवक -युवतियां फरार हो गए. जबकि एक युवती सहित चार को पुलिस ने पकड़ लिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button