Crime

कबाड़ी दुकान में छापा, 32 लाख के कबाड़ के साथ संचालक गिरफ्तार

महासमुंद छत्तीसगढ़ । जिले के धनानी कबाड़ी दुकान रायपुर रोड बसना में पुलिस ने छापेमारी की है. जहां पुलिस ने वाहन की कटाई करते हुए दुकान संचालक को पकड़ा है. वहीं मौके से वाहन और भारी मात्रा में गाड़ियों के पार्ट्स जब्त किया है. जब्त अवैध कबाड़ी सामान की कीमत 32 लाख से अधिक है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की धनानी कबाड़ी दुकान रायपुर रोड बसना का संचालक भारी मात्रा में अवैध रूप से कबाड़ी सामान रखा है. जिसपर पुलिस टीम ने छापामारा. जहां कबाड़ी दुकान संचालक मो. फयाज धनानी पिता मो. इकबाल धनानी उम्र 37 साल साकिन वार्ड न. 07 बसना पुराने वाहनों को गैस कटर से काटते मिला. वहीं मौके पर भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ और पीकअप वाहन में कबाड़ भरा मिला है।

कबाड़ी दुकान में मिले लोहे के गैस कटर और वाहन के पार्ट्स समेत कई सारे अन्य कबाड़ जब्त किया गए। जिसका वजन 12560 किलो है. इसमें 4 ट्रैक्टर, एक हारवेस्टर, हारवेस्टर का कटर कुल किमती 32 लाख 53 हजार 200 है. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर कबाड़ी दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button