Politics

राहुल ने कबूल कर लिया है कि वह भारत से लड़ रहे हैं : नड्डा

केजरीवाल, राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के साथ : भाजपा

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजधानी में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के नये भवन के उद्घाटन के मौके पर बुधवार को दिए गए बयान की भर्त्सना की और कहा कि श्री गांधी के बयान से साफ हो गया है कि उनके अर्बन नक्सल और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जो भारत को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।भाजपा के अध्यक्ष श्री नड्डा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में श्री गांधी के राष्ट्र विरोधी बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि श्री राहुल गांधी हमेशा देश को तोड़ने वालों और भारत को कमजोर करने वालों को समर्थन देने वाला होता है। श्री राहुल गाँधी का आज का बयान कि वह ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ रहे हैं, यह कांग्रेस के भारत की एकता एवं अखंडता को कमजोर करने के खतरनाक षड्यंत्र को दर्शाती है।

श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास ऐसी ताकतों का समर्थन करने का रहा है जिनका उद्देश्य भारत को कमजोर करना है। कांग्रेस की सत्ता की लालसा ने देश की राष्ट्रीय अखंडता और लोगों के विश्वास को नुकसान पहुंचाया है। हालाँकि, भारत के नागरिक समझदार हैं और उन्होंने श्री राहुल गांधी और उनकी इस पुरानी विचारधारा को अस्वीकार करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस की सच्चाई अब किसी से छुपी हुई नहीं है, क्योंकि उनके अपने नेता राहुल गांधी ने ही कांग्रेस की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

श्री नड्डा ने कहा,“मैं श्री राहुल गांधी की सराहना करता हूँ कि आज उन्होंने वह बात स्पष्ट रूप से साफ़-साफ कह दी है जो पूरा देश जानता है कि श्री राहुल गांधी भारत से लड़ रहे है। कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई अब उनके अपने नेता द्वारा ही उजागर कर दी गई है। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के अर्बन नक्सल और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जो भारत को बदनाम और अपमानित करना चाहते हैं।

”भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“श्री राहुल गांधी ने कई बार ऐसे राष्ट्र विरोधी बयान दिए हैं और गतिविधियों में शामिल रहे हैं। राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है, वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में उठाया गया कांग्रेस का एक और कदम है।”

केजरीवाल, राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के साथ : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए देश विरोधी शक्तियों के साथ मिले होने का आरोप लगाया।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अदालत के आदेश के अनुसार श्री केजरीवाल किसी भी सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं। इस कारण वह नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन सकते हैं। वह बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को दिल्ली में बसाने वाले अमानतुल्लाह खान या अपराधियों से संबंध रखने वाले नरेश बाल्यान को नेता प्रतिपक्ष बनाएंगे।

”उन्होंने कहा, “कट्टर बेइमान श्री केजरीवाल भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ मिले हुए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में श्री केजरीवाल, श्री मनीष सिसोदिया, श्री संजय सिंह, श्री सत्येंद्र जैन जमानत पर बाहर हैं। कोई उनसे दिल्ली के मुद्दों पर प्रश्न नहीं पूछ सके, इसलिए वह झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।”उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने जा रही है। उन्होंने कहा था -‘मुझे अपने विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही उनके नाम का ऐलान हो जाएगा।’भाजपा नेता ने कहा, “हम दिल्ली में मुख्यमंत्री का ऐसा चेहरा देंगे, जो मजबूती से कार्य करेगा और दिल्ली को आगे बढ़ाएगा।”

उन्होंने श्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, “हम ऐसा मुख्यमंत्री का चेहरा देंगे, जो आपकी तरह भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान नहीं होगा।”उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को श्री केजरीवाल ने यह झूठा आरोप लगाया था कि भाजपा सोने की चेन बांट रही है। उन्हें मालूम होना चाहिए कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा, “श्री केजरीवाल बार-बार आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री बताते हुए अपने आप को चेहरा घोषित करते हैं। संवैधानिक पद पर बैठी हुई महिला का वह अपमान कर रहे हैं। सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट की गई।

”उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल, केजरीवाल कम फर्जीवाल ज़्यादा लगते हैं। श्री केजरीवाल उन शक्तियों के साथ खड़े रहते हैं, जो भारत को कमजोर करने का कार्य करती हैं।”इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ऐसा वक्तव्य सामने आया है जिससे हर नागरिक को ठेस लगी है… श्री गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं… भारत का नेता प्रतिपक्ष कहता है कि हम भारत से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘श्री गांधी के शब्द, क्रियाएं और विश्वास भारत की एकता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाते हैं। ये पहली बार नहीं है कि श्री गांधी ने इस प्रकार का बयान दिया है… श्री गांधी कहते है कि ‘लड़ाई भारतीय राज्यों के खिलाफ ही है।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button