PoliticsState

राहुल ने किसानों के बीच जाकर कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन भी किसानों के बीच जाकर केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने किसानों को संबोधित किया और खुद भी उनके रंग में रंगे नजर आए। अजमेर के पास रूपनगढ़ में तो उनका किसान अवतार भी देखने को मिला। राहुल ने सिर पर राजस्थानी पगड़ी बांधी और खुद ट्रैक्टर लेकर निकल पड़े।
रूपनगढ़ में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह देश की चालीस प्रतिशत जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं।

राहुल ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा, हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है। 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है। कृषि का व्यापार हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों का व्यापार है। इसमें किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर सब भागीदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि यह पूरा का पूरा व्यापार उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए। इन कृषि कानूनों का यही लक्ष्य है। मोदी जी चाहते हैं कि जो आपका है जो 40 प्रतिश हिंदुस्तान का है वह सिर्फ दो लोगों के हाथ में चला जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा, लेकिन किसान कह रहा है कि हम मर जाएंगे लेकिन हम ये नहीं होने देंगे, कभी नहीं होने देंगे। ट्रॉलियों को जोड़कर बनाए गए मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, यह मत सोचिए कि सिर्फ किसान बोल रहा है। किसान के पीछे मजदूर है, मजदूर के साथ छोटा व्यापारी खड़ा है। अगर ये कानून लागू हो गए तो इसका नुकसान सिर्फ किसानों को नहीं होगा। सबके सब बेरोजगार हो जाएंगे।

 

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button