Crime

चौकस सुरक्षा के लिए 9 कैमरे लगवाने का भेजा प्रस्ताव

मंडुवाडीह,वाराणसी। वर्तमान समय में मुखबिरों की कमी के चलते अपराधियों तक पहुँचने के लिए पुलिस विभाग के लिए तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरा) काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा। पिछले दिनों मंडुवाडीह क्षेत्र में हुई कई चोरियां व पहाड़ी स्थित रश्मि नगर कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े हुई लूटपाट व आनंदनगर कन्दवा में दिनदहाड़े अनीता पांडेय नामक महिला की घर मे हुई हत्या का पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडुवाडीह पुलिस ने विभाग से 9 और चिन्हित स्थान पर कैमरा लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है।

मंडुवाडीह थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया की अभी कस्बा चौकी मंडुवाडीह के लिए नए कैमरों के लिए 9 स्थान चिह्नित किये गए हैं। जिसमे चांदपुर मार्ग, पुरानी एल आई सी गली, हसनपुर (हनुमान मंदिर के समीप) ,राजकीय महिला महाविद्यालय (बीएलडब्लू) के समीप, बनारस स्टेशन के प्रथम द्वार समेत अन्य जगह भी हैं। थानाप्रभारी ने बताया की इन स्थानो पर कैमरों को लगवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है अभी इसके अलावा मंडुवाडीह क्षेत्र में पड़ने वाले सभी फ्लाईओवर के ऊपर तथा अन्य जगहों को भी चिन्हित कर उक्त स्थानों पर भी कैमरा लगवाने हेतु विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button