मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के संतनगर क्षेत्र में पुलिस ने मिड-डे मील के खाद्यान्न के चोरी के आरोप में प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि अमोई पुरवा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के महात्मा गांधी भवन से गेहूं, चावल एवं थाली आदि के चोरी हो जाने की प्रथम सूचना रिपोर्ट विद्यालय के सहायक अध्यापक सच्चिदानंद ने चार जनवरी को संतनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के दूसरे दिन चोरी गए खाद्यान्न को गांव के कोटदार के यहां से बरामद कर लिया गया था। (वार्ता)



