NationalUP Live

प्रधानमंत्री मोदी ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा लाभ, मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार

2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य को ₹355/क्विंटल करने की मिली मंजूरी.पीएम मोदी का निर्णय 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही 5 लाख श्रमिकों के आर्थिक सशक्तीकरण व स्वावलंबन का बनेगा आधार- योगी.

  • किसान बंधुओं की समृद्धि एवं उन्नति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीर्ष प्राथमिकता- सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए सीएम योगी ने कहा कि किसान बंधुओं की समृद्धि एवं उन्नति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीर्ष प्राथमिकता है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) को 355 रुपए प्रति क्विंटल करने की मंजूरी प्रदान की गई है। यह निर्णय 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही 5 लाख श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सशक्तीकरण व स्वावलंबन का आधार बनेगा। इस अभिनंदनीय निर्णय के लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 355 रुपए प्रति क्विंटल स्वीकृत किया है। इसकी मूल वसूली दर 10.25 प्रतिशत होगी जिसमें 10.25 प्रतिशत से अधिक वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.46 रुपए प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान किया जाएगा तथा वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.46 रुपए प्रति क्विंटल की कमी की जाएगी।

गन्ना का एमएसपी 355 रुपए प्रति क्विंटल घोषित

केंद्र सरकार ने चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ना का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 15 रुपए बढ़ाकर 355 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी।बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार ने चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ना उचित एवं लाभकारी मूल्य (एमएसपी) 340 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विंटल तय कर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से पांच करोड़ गन्ना किसानों काे लाभ होगा।

इसके अलावा गन्ना खेती के आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत पांच लाख श्रमिकों को लाभ मिलेगा।श्री वैष्णव ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.46 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम किसानों को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह भी निर्णय लिया है कि जिन चीनी मिलों की रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है, उनके मामले में कोई कटौती नहीं की जाएगी। चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत 173 रुपये प्रति क्विंटल है।चीनी सीजन 2025-26 एक अक्टूबर, 2025 से आरंभ होगा और मूल्य किसानों से गन्ना खरीदने के लिए लागू होंगे।

जनगणना में होगी जातियों की गणना, कैबिनेट का फैसला

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button