Entertainment

राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री ने बप्पी लाहिरी के निधन पर जताया शोक

बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने बुधवार को भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि वे एक श्रेष्ठ गायक और संगीतकार थे। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “बप्पी लाहिरी श्रेष्ठ गायक एवं संगीतकार थे। उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। बप्पी जी के संगीत का रेंज और धुन विविधताओं के साथ-साथ काफी भावपूर्ण रहा।” आगे अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बप्पी लाहिरी के यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मशहूर संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जिंदादिल स्वभाव सभी को याद रहेगा।श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ” श्री बप्पी लाहिरी जी का संगीत सबकुछ समेटे हुए है और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है।कई पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री लहरी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे।उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।राज्यपाल ने बुधवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय संगीत में बप्पी लाहिड़ी का योगदान अविस्मरणीय है। संगीत जगत में उन्होंने अनुकरणीय मानक दिए और स्वर सामंजस्य की अपनी विशिष्ट शैली स्थापित की। वे संगीत प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा थे। उनके निधन से संगीत जगत को जो क्षति हुई है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता।

बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को

मुंबई। डिस्को म्यूजिक से लोगों को दीवाना बनाने वाले प्रख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को जुहू के पवन हंस श्माशान घाट में होगा। प्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक जताया है। अपने 69 साल के शानदार सफर में बप्पी दा ने हजारों क्लासिक्स बॉलीवुड को दिए हैं। उनके निधन से समूचा देश स्तब्ध है। प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। परिवार के आधिकारिक बयान के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को जुहू के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके पुत्र बप्पा लाहिड़ी के गुरुवार दोपहर दो बजे तक अमेरिका से मुंबई पहुंचने की संभावना है। दा के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी और दो बच्चे बप्पा और रेमा हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button