Sports

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरने के अनुरूप है; जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर सशक्त रूप से उभर रही हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं की महिला श्रृंखला ‘उनकी कहानी – मेरी कहानी’ के अंतर्गत, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी

Related Articles

Back to top button