राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ की दी शुभकामनाएं, जानें ट्वीट संदेश में क्या कहा
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, पश्चिम बंगाल के भाइयों और बहनों व दुनिया के हर कोने में रह रहे बंगालियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं। पवित्र पोइला बोइशाख का यह शुभ दिन सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाए और सभी को स्वास्थ्य रखे।
পশ্চিমবঙ্গের ভাই ও বোনেদের এবং বিশ্বের প্রতিটি প্রান্তে থাকা বাঙালিদের শুভ নববর্ষের শুভেচ্ছা জানাই । পয়লা বৈশাখের এই শুভক্ষণ সকলের জীবনে শান্তি ও সমৃদ্ধি বয়ে আনুক, সবার সুস্বাস্থ্য বজায় থাক।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 15, 2021
पीएम मोदी का ट्वीट संदेश
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पोइला बोइशाख पर बधाई। शुभो नबो बरसो!” उन्होंने कहा, जीवन का प्यार और उत्सव का उत्साह जो बंगाल के लोगों में दिखता है, वे वास्तव में दिल से खुश हैं। पोइला बोइशाख पर भारत और दुनिया भर में बंगालियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल सभी के लिए समृद्धि, खुशी और स्वास्थ्य लाए।
Greetings on Poyla Boishakh.
Shubho Nabo Barsho! pic.twitter.com/ctH3S5WcMb
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2021
आज से शुरू हो रहा बंगाली नववर्ष
उल्लेखनीय है कि आज से बंगाली नववर्ष शुरू हो रहा है। यह बंगाली कैलेंडर का पहला दिन होता है और इसे नए साल के दिन के रूप में मनाया जाता है। बंगाल में इसे पोइला बोइशाख (वैशाख) कहा जाता है। ये वैशाख माह का पहला दिन माना जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं आयोजित
दरअसल, बंगाल में वैशाख का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में सारे शुभ कार्य सम्पन्न किए जाते हैं, जिसमें नया बहीखाता शुरू करने से लेकर शादी-विवाह, गृह-प्रवेश, मुंडन, घर खरीदने जैसे कार्य इत्यादि शामिल होते हैं। आज के दिन बंगाली लोग नए कपड़े पहनते हैं। इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस दिन के लिए पारंपरिक अभिवादन ‘शुभो नोबोर्शो’ है, जिसका अर्थ है ‘नया साल मुबारक’।