Crime

प्रशांत कुमार नये साल में बनेंगे यूपी पुलिस के नये मुखिया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मौजूदा विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार एक जनवरी को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार संभालेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1990 बैच के अधिकारी श्री कुमार कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार से पदभार ग्रहण करेंगे।उन्होने बताया कि श्री कुमार के डीजीपी पद पर प्रोन्नत करने की अनुशंसा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजी गयी थी जिनकी अनुमति मिलने के बाद गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने आज शाम श्री कुमार की प्रोन्नत के आदेश जारी किये हैं।गौरतलब है कि प्रदेश में माफिया राज पर नकेल कसने में श्री कुमार की भूमिका को अहम माना जाता रहा है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button