वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चल रहे प्रसाद वितरण शिविर के क्रम में नवरात्र के पूर्व संध्या के अवसर पर प्रसाद “खिचड़ी, फलाहार, फल” का वितरण किया गया।
इस मौके पर चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाने के साथ प्रसाद (खिचड़ी) वितरण प्रारम्भ हुआ। जहां श्री बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले सकड़ों श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लग गई। जिन्होंने प्रसाद वितरण का लाभ लिया। साथ ही भीषण तपिश को देखते हुए संकल्प संस्था द्वारा किए जा रहे जल सेवा के लिए संस्था के सदस्यों को साधुवाद दिया।
प्रसाद वितरण में प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी, डा.शशि द्विवेदी, डा.प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ निधि वाजपेई, डॉ.अर्चना शर्मा, डॉ.प्रतिमा तिवारी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), पवन राय व अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।
अग्रवाल बन्धुओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन, कोलकाता के प्रख्यात भजन गायक शुभम्-रूपम् की प्रस्तुति
मौसम विभाग ने जताया है 2025 में पहले से अधिक गर्मी का अनुमान



