Breaking News

पीपीगंज-क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पीपीगंज,गोरखपुर।स्थानीय नगर निकाय चुनाव पीपीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक ई-मेल पैलेस पीपीगंज में शाम 7:00 बजे संपन्न हुआ इस बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय थे, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने किया और सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा आप लोग चुनाव में मन से लगकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में लग जाए जिससे आप के नगर पंचायत में विकास की झड़ी लग जाए,जनता के बीच जा कर योगी मोदी सरकार के विकास कार्य को लोगो को जन जन में बताए,सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी सुविधाए जैसे मुफ्त राशन,सरकारी आवास,आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक फ्री दवा,किसान सम्मान निधि योजना,गरीब बेटियों के शादी में सहायता और कहा आप सभी 47 बूथों के प्रभारी और संयोजक पूरी ताकत लगा कर पीपीगंज में कमल का फूल खिला कर लक्ष्मण विश्वकर्मा को भारी मतों से विजयी बनाए।
कार्यकर्म में लक्ष्मण विश्वकर्मा अध्यक्ष प्रत्याशी और सभी 19 वार्डो के सभासद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से नगर निकाय पीपीगंज के प्रभारी हरिकेश राम त्रिपाठी, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष पीपीगंज राकेश चौधरी ,जंगल कौड़िया मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी , निकाय संयोजक मनोज अग्रहरि ,जगदंबा अग्रहरि, अमित सिंह मोनू ,अनिल अग्रहरि ,राजेंद्र मद्धेशिया, बिंद्रासन चौधरी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिकेश पासवान, अनिल अग्रहरि ,दिलीप पाण्डेय, अजीत सिंह ,राकेश अग्रहरी, पशुपति नाथ अग्रहरी, आदर्श सिंह,कमलेश वर्मा,प्रदीप छापड़िया,राजेंद्र मद्धेशिया,अनिल अग्रहरी,चंदन सिंह,तारकेश्वर चौधरी,संदीप जायसवाल,श्रीकेष मणि,रामकरन सिंह,शरद मद्धेशिया,शशिभूषण पासवान,प्रदीप चौहान,दिलीप कन्नौजिया,चंचल सिंह,श्रेय कुमार राज,दिवाकर चौहान आदि लोग उपस्थित रहें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button