
पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के बापू पीजी कालेज के मैदान में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के मौजूदगी में एसडीएम आईएएस शाश्वत त्रिपुरारी ने अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा व उन्नीस सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ के दौरान क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में नगर पंचायत पीपीगंज विकास के मुद्दे पर प्रदेश अव्वल लाने के लिए सबके सहयोग की अपेक्षा है।अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि पीपीगंज नगर पंचायत को मॉडल नगर बनाना है। नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर दिनेश सिंह,शेषमणि त्रिपाठी,राकेश चौधरी,अजीत सिंह,मृत्युंजय सिंह,रमाकांत निषाद, विजय शंकर यादव,जगदम्बा अग्रहरी,डॉ.जलालुद्दीन, मोनू सिंह,राजेश सिंह,रवि विश्वकर्मा समेत भाजपा पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अतिथितियों का स्वागत अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार ने तथा संचालन मनोज अग्रहरी ने किया। शपथ स्थल की सुरक्षा में पीपीगंज थानाध्यक्ष आशीष सिंह पीएसी के बटालियन के साथ मौजूद रहे।
इन सभासदों ने ली शपथ :
सीमा भारती,रामानन्द मद्देशिया,शिब्बन लाल,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,बालेवीर मौर्य,सलाम प्रवीन,दीपचन्द जयसवाल,सोनमती,बृजेश कुमार,शनि कुमार,घनश्याम मौर्या, मोहम्द गुलाम,प्रेम कुमार,पूजा,निर्मला,जयहिन्द, जवाहिर,स्नेहा मद्देशिया,शाहिदा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।



