Crime

डीएसपी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर । संगरूर में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले जालंधर के ही एक गांव में डीएसपी दलबीर का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. इस दौरान डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चलाई थी। हालांकि बाद में गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि सड़क पर किसी की लाश पड़ी हुई है. इस पर पुलिस अमला मौके पर पहुंचा. जिसके बाद वो शव डीएसपी दलबीर सिंह का निकला. दलबीर के सिर पर चोट लगी हुई थी. वहीं पुलिस को उनके पास से उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी नहीं मिली है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिली. जिसके बाद इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना था. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घटना के वक्त डीएसपी के साथ उनके गार्ड थे। ये घटना बस स्टैंड के पास घटित होने की जानकारी है। जिसके बाद पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button