Crime

छेड़खानी करने वाले शोहदे को पुलिस ने पकड़ा

तरना,वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव पंडाल में छेड़खानी करने वाले को एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने बताया कि पुराना काशीराम आवास के पास लगे सरस्वती मां के पूजा पंडाल में दर्शन के लिए आयी लड़कियों के साथ एक लड़का छेड़खानी कर रहा है। शिकायत पर धीरज सिंह, कांस्टेबल प्रिंस व महिला कांस्टेबल सोनम कुमारी पहुंची कुछ देर इंतजार के दौरान पाया गया कि वह इस तरह की हरकत कर रहा है। मौके पर पुलिस ने उसे दबोचा और आगे की कार्रवाई में पुलिस ने जेल भेजा।

Related Articles

Back to top button