NationalState

गहरी खाई में गिरी पुलिस बस, आईटीबीपी के छह जवान शहीद व 33 घायल

राष्ट्रपति मुर्मू ने बस हादसे में आईटीबीपी जवानों की मृत्यु पर शोक जताया

अनंतनाग । दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक पुलिस बस के गहरी खाई में गिर जाने से आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए हैं। इस दुर्घटना में 33 जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को लेकर अमरनाथ से लौट रही थी। यह पुलिस बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच अचानक फिसल जाने से गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट की मदद ली गई और उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 33 जवान घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने यहां बताया कि बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी। इस बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन नाले में जा गिरा।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल जवानों को सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया।उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कम से कम 35 सुरक्षाकर्मी सवार थे। ये लोग वार्षिक अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौट रहे थे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बस हादसे में आईटीबीपी जवानों की मृत्यु पर शोक जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बस हादसे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की मृत्यु पर शोक जताया है।राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, “जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी कर्मियों के अनमोल जीवन का दुखद नुकसान मुझे दुख से भर देता है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

आईटीबीपी के 37 जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों को लेकर जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से छह आईटीबीपी कर्मियों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य को गम्भीर चोटें आई हैं।(हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button