Crime

पुलिस और एसएसबी ने बॉर्डर पर की संयुक्त पेट्रोलिंग

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की 22वीं बटालियन व नेपाल की सशस्त्र बल ने संयुक्त गश्त की। इस दौरान सयुंक्त गश्ती दल ने पिलर संख्या 497,से लेकर 498,तक पैदल गश्त किया। रविवार की शाम चार बजे से निकली संयुक्त गश्ती दल ने नोमेंसलैंड पर मौजूद पिलरों का निरीक्षण भी किया। सरहद के पगडंडियों से आवागमन कर रहे लोगों के सामनों की जांच किया। बहूऔर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने बताया कि सीमा पर तस्करी के मद्देनजर नेपाल के सशस्त्रदल के साथ गश्त की गई है। सयुंक्त टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह, कांस्टेबल रविकांत उपाध्याय, सहित दर्जनों जवान उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button