Off Beat

प्रधानमंत्री ने डिजिटल ज्योति पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का किया आग्रह

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से डिजिटल ज्योत पर स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि साझा करने और आजादी के अमृत महोत्सव को मजबूत करने का आग्रह किया है।ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को एक विशेष श्रद्धांजलि! डिजिटल ज्योत प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है और आपको हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आभार का हार्दिक संदेश साझा करने में सक्षम बनाता है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के सेंट्रल पार्क में एक स्काई बीम लाइट लगाई गई है। दी जाने वाली प्रत्येक श्रद्धांजलि डिजिटल ज्योत की रोशनी को तेज करेगी। इस अनूठे प्रयास में भाग लें और आजादी का अमृत महोत्सव को मजबूत करें।”उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डिजिटल श्रद्धांजलि अभियान चला रहा है। इसके तहत दिल्ली के सेन्ट्रल पार्क में एक डिजिटल ज्योति प्रज्जवलित की गई है। डिजिटल ट्रिब्यूट डॉट इन पर जाकर कुछ जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। श्रद्धांजलि देने वाले का नाम और फोटो सेंट्रल पार्क में लगी एलईडी पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस श्रद्धांजलि से जुड़ा एक वीडियो ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त होगा। हर श्रद्धांजलि के साथ सेंट्रल पार्क में लगी डिजिटल रोशनी और अधिक तेज होती जाएगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button