Entertainment

शादी के लिए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आगरा पहुंचे

आगरा । शादी के बंधन में बंधने के लिए अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आगरा पहुंच गए हैं। यहाँ पहुंच उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। दोनों नौ जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।मोहब्बत की निशानी ताजमहल के शहर आगरा में शादी के बंधन में बंधने के लिए रेसलर संग्राम सिंह और अभिनेत्री पायल रोहतगी पहुंच चुके हैं। दोनों ही यहां शनिवार नौ जुलाई को आगरा के मशहूर जेपी पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

आज शुक्रवार को अपने परिवार के साथ आगरा पहुंच दोनों ने ही यहां के प्राचीन राजेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों को देखने के लिए आम जनता की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार होटल में उनकी शादी के लिए कुल 20 कमरे ही बुक किये गए हैं। उनकी शादी में उनके परिवार के अलावा उनके कुछ ख़ास मित्रों के ही शामिल होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही आगरा के मशहूर सुधीर बैंड को उनकी शादी के लिए बुक किया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button