NationalUP Live

बलिया कोरोना सेंटर पर मरीजों ने खराब भोजन व गंदगी का किया विरोध

कोविड-19 सेंटर पर दुव्र्यवस्था का फिर विडियो हुआ वायरल

विजय बक्सरी

बलियाः जानलेवा बीमारी कोरोना को लेकर बलिया में बने कोविड-19 एल-1 सेंटरों पर उच्चाधिकारियों के सुपरविजन के अभाव में स्वास्थ्य विभाग की बेपरवाही लगातार जारी है। शनिवार को बलिया में कोरोना सेंटर बने शांति अस्पताल पर कोरोना मरीजों खराब भोजन व गंदगी को लेकर जमकर हंगामा किया। जिसका विडियो रविवार को वायरल हो गया। कोरोना मरीजों ने अस्पता में सुबह का भोजन रात में मरीजों को खिलाने एवं अस्पताल के अंदर व्याप्त गंदगी का सफाई न किए जाने का जमकर विरोध किया। दो से 8 मिनट तक का वायरल हुए करीब चार विडियो में उक्त सेंटर पर पीपी कीट पहने स्वास्थ्यकर्मी लगातार मरीजों का मान मनव्वल कर रहे है और व्यवस्था में सुधार करने का भरोसा दे रहे है किंतु उच्चाधिकारियों द्वारा मरीजों का फोन न उठाने व खराब भोजन, गंदगी को लेकर भड़के कोरोना मरीज उक्त सेंटर से घर जाने तक की धमकी दे रहे है। विडियो में कोरोना मरीज लगातार कह रहे है कि यहां से बेहतर तो वे घर पर ही कोरोंटाइन हो सकते है। यहां तो गर्म पानी तक नहीं मिल रहा। गंदगी के बीच मरीजों का भोजन रखा जा रहा है और सुबह का ही भोजन मिलाकर मरीजों को रात में भी दिया जा रहा है। एक ही बाथरुम को कई मरीज प्रयोग कर रहे है और इसकी सफाई तक नहीं हो रही है। मरीजों ने विडियो में सामुहिक रुप से भोजन लेने से इंकार कर दिया। साथ ही धमकी भी दिया कि व्यवस्था नहीं सुधरा तो वे ताला तोड़ अपने-अपने घर चले जायेंगे। उक्त विडियो वायरल होने से जिला प्रशासन में हड़़कंप सा मचा हुआ है। वहीं मरीजों के परजिनों में भी अस्पताल में दुव्र्यवस्था को लेकर मरीजों के सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button