UP Live

सीजनल अमीनों की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की हो  भागीदारी – सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र-  जनपद के सभी तहसीलों में विभिन्न प्रकार की वसूली को पूरा करने के लिए सीजनल अमीनों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कुछ तहसीलों में स्थानीय तहसील के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित न कराकर अन्य तहसील के लोगो की भर्ती करने की जा रही है, जो सर्वथा अनुचित है। उक्त बातें जिले के पूर्व  जिला महामंत्री एवं भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कही।उन्होंने कहा कि नियमानुसार जिन लोगों ने अपने अपने तहसील में एक, दो बार सीजनल अमीन के पद पर कार्य किया है और सेवा दे चुके हैं ऐसे ही लोगो को अनुभव के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में वरीयता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को अनुभव के आधार पर भर्ती की जाये । यदि स्थानीय लोगों की भर्ती नही की जाती है तो स्थानीय लोगों के साथ खिलवाड़ और भर्ती के नियम प्रक्रिया का खुला उल्लंघन होगा।

Related Articles

Back to top button