Crime

दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक लेकर बदमाश हुए फरार, क्षेत्र में दहशत

महराजगंज। आज शाम लगभग 4:00 बजे जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहनिया गांव निवासी अलाउदिन अंसारी (45 वर्ष) नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बाबूराम बेलवा गांव निवासी रज्जाक अपने साढू के लड़के मैनुदिन के साथ पिपरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोलवाने गया था। जहा से खाता खोलवाकर घर लौट रहे थे कि पडरौना पनियहवा एनएच 28बी पर स्थित लीलाधर छपरा गांव के प्रधान के घर के समाने सड़क पर दिन के लगभग चार बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पिपरा से पीछा करते हुए इनको रोक लिया और बाइक से चाभी निकालने लगे। विरोध करने पर दूसरा बदमाश ने असलहा निकालकर गोली चला दिया।

अलाउदिन के बाह मे गोली लगी जिसमे वह गंभीर रुप से घायल हो गए और सड़क पर गिर गए। बदमाशों ने असलहा तानते हुए बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए,जहां इलाज के बाद डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराई जहां घायल का इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर लोगो मे दहशत का मौहाल बना हुआ है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई में लगी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button