BusinessNational

जीएसटी रिटर्न नहीं भरने पर डेढ़ लाख से अधिक पंजीकरण रद्द

नई दिल्ली : फर्जी कंपनियों, ठग कारोबारियों और सर्कुलर व्‍यापार से जुडी कंपनियों के खतरे से निपटने के लिए राजस्‍व विभाग ने छह महीने से अधिक समय से जीएसटीआर-3बी रिटर्न नहीं भरने के कारण इस वर्ष अक्‍तूबर और नवंबर में एक लाख 63 हजार से अधिक पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। राजस्व विभाग के सूत्रों ने बताया कि जीएसटी फर्जी चालान के जरिये धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ नवंबर के दूसरे सप्ताह में राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में एक महीने के भीतर, वस्‍तु और सेवाकर के खुफिया महानिदेशालय और केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवाकर आयुक्तों ने फर्जीवाड़े के आरोप में चार चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक महिला सहित अब तक 132 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने देश भर में चार हजार 586 से अधिक फर्जी जीएसटीआईएन कंपनियों के खिलाफ एक हजार 430 मामले दर्ज किए हैं।

Related Articles

Back to top button