Crime

बलात्कार और हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस कार्यवाही से नाखुश हिन्दू संगठनों और ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच की मांग की।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राधा नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती अर्से से गुजरात में रहती थी। तीन साल से उसका प्रेम प्रपंच शहर के सिकंदर उर्फ सोनू नामक युवक से चल रहा था। सिकंदर ने छद्म नाम सोनू बन कर 19 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाया। युवती पांच दिन पहले गुजरात से यहां बिदंकी थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में आयी थी।

सोनू ने उसे पास के एक खंडहर में बुलाया उसके साथ रेप किया और उसके सिर को ईट से कूंच दिया। बरातियों की खोजबीन के बाद घायलावस्था में युवती मिली। उसे कानपुर रिफर किया गया जहां उसकी कल मृत्यु हो गयी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सिकंदर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिकंदर का घर पुलिस ने मंगलवार को बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया। आज युवती का शव उसके गांव पहुंचा तो गांव में तनाव व्याप्त हो गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button