
विपक्षी दलों का पत्रकारों का बहिष्कार , लोकतंत्र पर चोट : एनयूजेआई
'इंडिया' का कुछ एंकरों के कार्यक्रम में नहीं जाने का निर्णय
नयी दिल्ली : देश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल 26 दलों के पत्रकारों के बहिष्कार की घोषणा की निंदा की है और इस कदम को मीडिया का दमन एवं लोकतंत्र पर चोट करार दिया है।इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने गुरुवारको यहां एक बयान में कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों ने मीडिया का भी राजनीतिकरण कर दिया है। यह सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य है। यह इन दलों में लोकतांत्रिक मूल्यों की भारी कमी को भी दर्शाता है। जल्द ही एनयूजेआई अन्य पत्रकारों संगठनों के साथ एक बड़ी बैठक करके इस तरह से पत्रकारों के बहिष्कार के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।
‘इंडिया’ का कुछ एंकरों के कार्यक्रम में नहीं जाने का निर्णय
विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन ( इंडिया) ने कुछ समाचार चैनलों के एंकरों के नाम जारी कर उनके कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजने का निर्णय लिया है।गठबंधन ने गुरुवार यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी और बताया कि उसके सभी घटक दलों ने सूची में शामिल एंकरों द्वारा संचालित न्यूज़ चैनल की चर्चा में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजने का फैसला लिया है। सभी घटक दलों से इस फैसले का कड़ाई से पालन करने पर सहमति जताई है। (वार्ता)
The following decision was taken by the INDIA media committee in a virtual meeting held this afternoon. #JudegaBharatJeetegaIndia #जुड़ेगा_भारत_जीतेगा_इण्डिया pic.twitter.com/561bteyyti
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 14, 2023
रोज़ शाम पाँच बजे से कुछ चैनल्स पर नफ़रत की दुकानें सजायी जाती हैं।
हम नफ़रत के बाज़ार के ग्राहक नहीं बनेंगे। हमारा उद्देश्य है ‘नफ़रत मुक्त भारत’।
बड़े भारी मन से यह निर्णय लिया गया कि कुछ एंकर्स के शोज़ व इवेंट्स में हम भागीदार नहीं बनें। हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल… pic.twitter.com/2xhxh2Hm9h— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 14, 2023