Crime

सुलतानपुर में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सशस्त्र मुठभेड़ मेंएक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज भोर एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने देहात क्षेत्र में नाकाबंदी कर शातिर अपराधी विनोद उपाध्याय को ललकारा जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में विनोद गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल सुलतानपुर लाया गया जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सको ने अपराधी को मृत घोषित कर दिया।

उन्होने बताया कि शातिर अपराधी ने गोरखपुर और अयोध्या में कई जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। अयोध्या में महाराजगंज क्षेत्र के मयाबाजार निवासी विनोद पर विभिन्न जिलों में 35 से अधिक मुकदमें हैं जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास के भी कई मामलों में उसकी तलाश थी। गोरखपुर के थाना गुलरिहा में धारा 147/386/427/ 504/506 के तहत उस पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button