पटना : बिहार में शिक्षक भर्ती, नौकरी का वादा, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून – व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विधानसभा मार्च कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई लोग घायल हो गए और एक कार्यकर्ता की मौत की भी सूचना है ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा के लिए मार्च करते हुए निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें डाकबंगला चौराहे पर आगे बढ़ने से रोक दिया । इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी का बौछार किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े ।
इसके बावजूद जब भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे तब उन्हें तितर- बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए ।भाजपा के राज्यसभा सदस्य और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।
वहीं, जिला प्रशासन ने पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के दावे को गलत बताया है । जिला प्रशासन ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक विजय कुमार सिंह छज्जूबाग में अचेत अवस्था में मिले थे। (वार्ता)
"हमारा एक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह… उसकी मौत हो गई है… पुलिस ने इतनी बुरी तरह से पिटाई की… हम पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करेंगे… ये सब नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है…"
पटना में बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान हुई भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर भाजपा सांसद सुशील… pic.twitter.com/cncQufoVT4
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 13, 2023
सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली।
बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है,यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है ?
मैं विजय सिंह जी की दुःखद मृत्यु पर… pic.twitter.com/ATVmfIZXzE— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 13, 2023
नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमले से हुई मौत के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।
अहंकारी नीतीश कुमार द्वारा जहानाबाद भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/vdbxg8zwAz— Shandilya Giriraj Singh (मोदी का परिवार) (@girirajsinghbjp) July 13, 2023
नीतीश कुमार जी आपके हस्तिनापुर के गुलाम के लाठियों से विजय कुमार सिन्हा डरने वाला नहीं है। pic.twitter.com/pwsMXhc6zT
— Vijay Kumar Sinha (मोदी का परिवार) (@VijayKrSinhaBih) July 13, 2023
अगर यही दृश्य किसी भाजपा शासित राज्य से आ रहा होता तो हाहाकार मच गया होता। ये सारे नेता, जो हाथ पकड़-पकड़ कर राज्यों में खड़े होते हैं, कहां हैं ये सारे नेता?
कहां हैं लालू प्रसाद यादव, कहां हैं नीतीश कुमार और कहां हैं 'मोहब्बत की दुकान' खोलने वाले राहुल गांधी?
– डॉ.… pic.twitter.com/hIQgHbMw0E
— BJP (@BJP4India) July 11, 2023
जिस BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पास गृह मंत्रालय से Y+ प्लस कैटेगरी की सुरक्षा हो उसके ऊपर देखिए कैसे बिहार पुलिस लाठी बरसा रही है।
आम कार्यकर्ताओं पर जिस जिस के पास भगवा था उनके ऊपर खूब लाठिया बरसाई गयी। pic.twitter.com/AqvOKNcJvV
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) July 13, 2023
दर्दनाक।
बिहार पुलिस की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता की मौत। https://t.co/0hockY603J pic.twitter.com/FiA3XzXfKc
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) July 13, 2023
लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन, बिहार की ठगबंधन की सरकार के कुशासन के खिलाफ बिहार भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे विधानसभा मार्च पर बिहार पुलिस द्वारा क्रुरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर देना बताता है कि बिहार में जंगलराज का साम्राज्य है , इस अत्याचार… pic.twitter.com/c5xsXbTZ4X
— Harish Dwivedi(Modi Ka Parivar) (@HarishD_BJP) July 13, 2023
भाजपा #बिहार द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर , बिहार पुलिस द्वारा भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं, विधायकों और सांसदों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह जी की लाठी लगने से मौत हो गई है ।
नीतीश और लालू+… pic.twitter.com/2MWiVZl84D
— Rahul Jha ( Modi Ka Parivar ) (@JhaRahul_Bihar) July 13, 2023
बिहार विधानसभा तक मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी बीच एक महिला भी बेहोश हो गई है, कहा जा रहा है कि महिला की ये हालत पुलिस की पिटाई के बाद हुई है।#Bihar #BiharPolice #Patna pic.twitter.com/xgD1ifuxGj
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 13, 2023
बिहार विधानसभा में हंगामा होने के बाद भाजपा के 2 विधायकों को मार्शल आउट किया गया तो बीजेपी ने सदन से वॉकआउट कर लिया।विधानसभा से बाहर आ कर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष सदन में बोलने नहीं देता है।#Bihar #Patna #BiharPolice pic.twitter.com/DOIumlS6mR
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 13, 2023
बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं के मार्च के दौरान पुलिस पर लगा पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान MLC संजय पासवान के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप।#Bihar #Patna #BiharPolice #वायरल_बिहारतक pic.twitter.com/KGhy89FZiH
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 13, 2023
शिक्षकों के मुद्दे पर महागठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ बीजेपी का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता। इस दौरान बीजेपी के शीर्ष नेताओं सहित महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखिये।#Patna #पटनापुलिस #विजयकुमारसिंह #बिहारपुलिस #Patna #BiharPolice #CTET #STET… pic.twitter.com/2z69b5F84a
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 13, 2023



