Varanasi

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा दुद्धी मण्डल की एक दिवसीय कार्यशाला संम्पन

दुद्धी,सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही एक दिवसीय कार्यशाला दुद्धी मंडल में सम्पन्न हुई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री व दुद्धी मण्डल प्रभारी रामसुंदर निषाद ने बताया कि पार्टी की सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू होने जा रहा है। पार्टी ने इस बार प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाये जाने हैं।

इस वर्ष भाजपा का सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण एक सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगा।दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा। तथा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यशाला 31 अगस्त को होगी।पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी रणनीति के अनुसार भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्य बनाएंगे। इन दोनों चरणों में चार प्रकार से सदस्य बनाए जाएंगे।

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा दुद्धी मण्डल की एक दिवसीय कार्यशाला संम्पन

पहला मिस काल से, दूसरा फार्म भरकर, तीसरा सरल एप व चौथा क्यूआर कोड के माध्यम से सदस्यता होगी।वही कार्यशाला में पहुंचे दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड व नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा सदस्यता अभियान की शुरुआत एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाएंगे। इस दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करेंगे। पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियां व उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे।

जिला मंत्री दिलीप पांडे व कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि 31 अगस्त को बूथ तथा मोर्चा और संयोजकों की बैठक करनी है। सभी आयोजनों का उद्देश्य सदस्यता अभियान को सफल बनाना और अधिक से अधिक सदस्य पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर दिए दिशा निर्देशों का पालन करने का भी संदेश दिया।इस बार पार्टी लक्ष्य पूरे देश मे 28 करोड़ सदस्य बनाने का है।कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। मण्डल के सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी मनीष जायसवाल, गोरखनाथ अग्रहरि व पीयूष कसेरा को दी गईं।

कार्यशाला में मुख्यरूप से सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी, जितेन्द्र चन्द्रवँशी, शिवशंकर गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, राहुल अग्रहरी, विनोद जायसवाल, मण्डल मंत्री हिमांशु चौरसिया, मीरा सिंह गोंड, संयोजक रुपनारायण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, सभासद निरंजन गुप्ता, धीरज जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, महामंत्री निरंजन जायसवाल, युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दुर्गावती देवी, जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीवान सिंह, बूथ अध्यक्ष चन्द्रशेखर, मुन्नालाल, मंतु, किस्मतिया देवी, जीवनाथ, रामसागर, विकास सोनी, आईटी संयोजक अनुरोध भोजवाल, युवामोर्चा महामंत्री विकास मद्देशिया, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button