Business

1971 युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर जावा ने दो नए रंगों में लॉन्च की बाइक, जानें कीमत…

 सेना के चिन्ह का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी

नई दिल्ली । पाकिस्तान के साथ भारत की 1971 की लड़ाई में हुई जीत की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए जावा मोटरसाइकिल्स ने अपनी मॉडर्न क्लासिक जावा बाइक को दो नए रंगों के साथ पेश किया है। दोनों बाइक्स की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इन्हें देशभर के अपने सभी डीलरशिप पर उपलब्ध कराया है।

कंपनी ने क्लासिक जावा मोटरसाइकिल को जिन दो नए रंगों में उतारा गया है वो हैं – खाकी और मिडनाइट ग्रे। ये दोनों रंग भारतीय सेना की वीरता और बहादुरी की याद दिलाते हैं। बाइक में एक स्मारक प्रतीक भी है जिसमें सेना का प्रतीक चिन्ह और 1971 की जीत का प्रतीक `लॉरेल माल्यार्पण` है। यह निशान तिरंगे की धारियों से घिरे ईंधन टैंक के ठीक बीच में दिया गया है, जो गर्व को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि जावा खाकी और जावा मिडनाइट ग्रे सेना के सम्मान चिह्न को धारण करने वाली पहली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल होंगी। यानी जावा मोटरसाइकिल पहली भारतीय कंपनी है जिसे सेना के चिन्ह को इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है।

इंजन और पावर
तकनीकी तौर पर इन बाइक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों बाइक्स में 293cc लिक्विड कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 27.33 PS का पावर और 27.02 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जावा मोटरसाइकिलें भारतीय सेना के `स्वर्णिम विजय वर्ष` समारोह में भी योगदान देंगी, जो महत्वपूर्ण जीत के ऐतिहासिक अवसरों को चिह्नित करने वाली जश्न की सवारी का हिस्सा हैं। जावा खाकी और मिडनाइट ग्रे मोटरसाइकिल इस सवारी का नेतृत्व करेंगी।

क्या है इनमें खास
खाकी और मिडनाइट ग्रे दोनों रंगों को मैट फिनिश के साथ पेश किया गया है और इसमें एक ऑल-ब्लैक थीम है जो मोटरसाइकिल के मैकेनेकिल हिस्सों में दिया गया है। इंजन में अब ब्रश फिन्स दिए गए हैं और मोटरसाइकिल में अब ब्लैक आउट स्पोक रिम्स मिलती हैं जो कि ओवरऑल ब्लैक थीम के साथ मेल खाती हैं।

इसके अलावा, बाइक्स के सीट पहले से लंबी है और रीडिजाइन किए गए सीट पैन और कुशनिंग के साथ राइडर को ज्यादा आराम मिलता है। इन नई बाइक्स में रिट्यून किए गए सस्पेंशन और फ्रेम सेट-अप मिलते हैं जो जावा मोटरसाइकिल्स की अन्य बाइक्स की तुलना में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और हैंडलिंग देती है। नए रंग सिर्फ मोटरसाइकिलों के डुअल ABS वर्जन में उपलब्ध कराए जाएंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button