NationalUP Live

प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मोदी ने दी बधाई

  • महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज से लिया आशीष.पूजन-अर्चन के साथ ही श्रद्धालुओं का किया अभिवादन.
  • जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने किया सीएम का स्वागत

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती।

आमजन का अभिवादन किया स्वीकार

सीएम ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले 4 जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है।श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button