State

हिमाचल के मनाली और केलांग में पारा शून्य से नीचे

शिमला । हिमाचल प्रदेश में ठंड के हालात बने हुए हैं और सोमवार को केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि कुफरी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस जबकि डलहौजी में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button