Business

अब ATM से कैश निकालने का तरीका बदला

नई दिल्ली । अब ग्राहक बिना कार्ड के किसी भी ATM से पैसे निकाल सकते है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने बिना कार्ड के किसी भी ATM से पैसे निकालने को लेकर नया नियम जारी किया है।

अब नहीं पड़ेगी ATM कार्ड की जरूरत :

आरबीआई की तरफ से लागू इस नए नियम के तहत अब कोई भी बैंक किसी भी बैंक के ग्राहक को ये सुविधा दे सकता है। इसको लेकर NPCI को UPI इंटिग्रेशन का निर्देश आया है।बता दें ATM कार्ड पर जो चार्ज लगते हैं, वो वही रहेंगे चार्ज, अतिरिक्त चार्ज इस पर नहीं देना होगा। इसके अलावा बिना कार्ड रकम निकासी की सीमा भी ATM वाली ही रहेगी। वहीं ग्राहक अगर बिना कार्ड एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो उन्हें इससे हटकर कोई भी चार्ज नहीं देना होगा, जो वो ATM वाले देते आए हैं।

सुविधा से ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा :

नकद निकासी के लिए हमेशा कार्ड की जरूरत नहीं होगी। कार्ड क्लोनिंग, कार्ड स्किमिंग और दूसरे बैंक फ्रॉड कम होंगे।

कैसे काम करती है यह सुव‍िधा :

कार्डलेस ट्रांजेक्‍शन की सुव‍िधा अभी कुछ ही बैंकों के एटीएम पर म‍िल रही है। नए स‍िस्‍टम के तहत ग्राहक को एटीएम में डेब‍िट कार्ड डालने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके ल‍िए ग्राहक को एटीएम पर क्‍यूआर कोड स्‍कैन करना होगा. उसके बाद 6 ड‍िज‍िट का यूपीआई एंटर करने पर पैसे न‍िकल आएंगे।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button