Crime

बस-डंपर हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत, तेइस घायल

मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर हादसे में आज सुबह तक नौ लोगों की मृत्यु हो गयी है। इनमें छह की घटना स्थल पर, जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। तेइस अन्य घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बस प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही बस कल देर रात्रि मैहर के नादन थाना से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे खडे डंपर से टकरा गयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में छह यात्रियों ने मौके पर दमतोड़ दिया, जबकि तीन यात्रियों की सतना जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में तेइस यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनका मैहर, अमरपाटन, सतना और रीवा के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

घायलों में बस चालक भी शामिल है।बताया गया है कि बस काफी तेज गति से जा रही थी और वह सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गयी। भीषण टक्कर के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। मृतकों में चार की पहचान हो गयी है। इनमें दो वर्षीय बालक देवांश साहू, अंबिका प्रसाद (55), लल्लू यादव (60) और प्रांजल विश्वकर्मा (18) शामिल हैं। यह सभी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, प्रतापगढ़ और गोरागंज के निवासी है। शेष अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।

यादव ने मैहर सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर भिडंत में नौ लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि मध्यप्रदेश के मैहर जिले में ट्रक एवं उत्तर प्रदेश की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर होने से यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दु:खद एवं हृदय विदारक है।बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button