Crime

गैस गीजर में बनी जहरीली गैस से नव विवाहिता की मौत

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र की चौकी व गांव कंचौसी में रविवार की सुबह नहाते समय बाथरूम में गैस गीजर से बनी जहरीली गैस के कारण नवविवाहिता की मौत हो गयी। युवती की हाल ही में 14 फरवरी को शादी हुई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी देेते हुए बताया कि कंचौसी गांव निवासी अश्वनी गुप्ता की कानपुर निवासी चित्रा के साथ पिछली 14 फरवरी को शादी हुई थी। चित्रा रविवार को दिन में करीब नौ बजे नहाने के लिए बाथरूम में गयी थी। वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई, जिन्होंने बाथरूम के पास जाकर चित्रा को आवाज लगाई पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि बाथरूम के अंदर चित्रा बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी है। परिजन तत्काल उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने चित्रा को मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button