UP Live

नवनिर्वाचित विधायक डाँ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

भाजपाईयों ने बिहार चुनाव में एनडीए की बहुमत पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने आज गरुलपार स्थित भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी का माला पहना स्वागत किया तथा बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दिया।इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कल का दिन हम सभी कार्यकर्ताओ के लिये दोहरी खुशी का दिन था।एक तरफ जहां कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम और मेहनत से देवरिया विधानसभा उपचुनाव में हमको जीत मिली वही दूसरी तरफ बिहार में कार्यकर्ताओं के मेहनत से फिर एनडीए की सरकार बन गयी।यह दोनों विजय मोदी,योगी और नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यो पर जनता का मुहर है।बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए बिहार प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि उपचुनाव में नगर के कार्यकर्ताओं ने जिस परिश्रम से भाजपा को विजय दिलाया है उसके लिये सभी का आभार।भारतीय जनता पार्टी विकास, विश्वास और प्रगति की प्रतीक है। बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन।इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विजय पटेल ने कहा कि देवरिया उपचुनाव में भाजपा और बिहार के चुनाव में गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं देवरिया और बिहार के हर नागरिक को आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए भाजपा और एनडीए की सरकार पूरे समर्पण से निरंतर काम करती रहेंगी।
इस दौरान मारकंडेय तिवारी,नित्यानंद पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,गोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता,अनिल गुप्ता,संजू सोनी,गंगा शरण पाण्डेय,अश्वनी मणि,बंटी जायसवाल, रवि जायसवाल,गोविन्द चौरसिया,अखिलेश मिश्रा, आशीष गुप्ता,पवन मिश्रा, धनंजय तिवारी,संतोष मिश्रा,बबित थापा, बृजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता,धन जी वर्मा,राजेश मद्धेशिया,अजित मिश्रा, टोनी सिंह,सुधांशू मिश्रा आदि रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button