UP Live

नवागत एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने पदभार किया ग्रहण

गोरखपुर : जिले के नए एस पी सिटी अभिनव त्यागी ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शासन की जो प्राथमिकताएं उसे पूरा किया जाएगा शासन के मंशा के अनुसार फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया जाए अपराध एवं अपराधीयो के बीच कानून का डर बना रहे ,इसको लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगरा के मूल निवासी और B.Tech (कंप्यूटर साइंस) से पढ़े-लिखे अभिनव त्यागी, जिन्होंने अपनी कुशीनगर पोस्टिंग में अपराध पर ऐसी पकड़ बनाई थी कि अपराधियों की नींद उड़ गई थी। अपने बैच के सबसे होनहार IPS अधिकारियों में गिने जाने वाले त्यागी अब गोरखपुर की कानून व्यवस्था को और भी धारदार बनाने के लिए कमर कस चुके हैं।

अभिनव त्यागी का आगमन गोरखपुर के लिए सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं है, बल्कि एक नई ऊर्जा और उम्मीदों की बयार है। उनकी टेक्निकल बैकग्राउंड और युवा नेतृत्व क्षमता से गोरखपुर में अपराधियों के लिए दिन मुश्किल होने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव त्यागी गोरखपुर की गलियों में अपराधियों पर कैसे लगाम लगाते हैं और कृष्ण कुमार बिश्नोई की विरासत को किस ऊंचाई तक ले जाते हैं। जनता की नजरें अब नए SP सिटी पर टिकी हैं, जो गोरखपुर को और भी सुरक्षित और संगठित बनाने का वादा लेकर आए हैं।

Related Articles

Back to top button