
कटनी। खड़े बल्कर से कार की हुई भीषण टक्कर में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री और कटनी जिले के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह सिविल लाइन निवासी राजेश जैन की मृत्यु हो गई। वे उमरिया जिले के चंदिया में सड़क हादसे का शिकार हो गए।
उक्त दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में उमरिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालात गंभीर होने पर उन्हें रैफर कर एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहाँ चिकित्सा के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके पारिवार के लोग भी घायल हुए हैं। सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे और उनके परिजन अपनी कार से शहडोल जिले के बुढ़ार से कटनी वापस लौट रहे थे।